Total Users- 1,177,900

spot_img

Total Users- 1,177,900

Saturday, March 21, 2026
spot_img

भानुप्रतापपुर के युवाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन

भानुप्रतापपुर। दुर्गुकोंदल में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज युवाओं ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने स्कूलों के मरम्मत कार्य में ठेकेदारों और अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगाया है। युवाओं ने गड़बड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

विरोध कर रहे युवाओं का कहना है कि दुर्गुकोंदल विकासखंड के 163 प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल, हाई स्कूल के जर्जर भवनों के मरम्मत के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत हुई थी। लेकिन ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उक्त कार्य को पूर्ण न कर व जिन कार्यों को किया है उसे गुणवत्ताहीन बनाए जाने के कारण दुर्गुकोंदल के युवकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी युवकों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों ने मरम्मत कार्य मात्र 30 प्रतिशत ही किया है। ठेकेदारों ने भवन मरम्मत कार्य में लीपापोती कर 100 प्रतिशत मूल्यांकन कराकर पूरी राशि हजम कर लिया है। इसकी लिखित शिकायत और शासन प्रशासन की ध्यान आकर्षण हेतु 7 अगस्त 2025 को धरना प्रदर्शन और 19 अगस्त 2025 को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्गुकोंदल का घेराव किया गया था, लेकिन अबतक कार्यवाही नहीं की गई है। बल्कि प्रशासन के द्वारा मरम्मत में हुई गडबड़ी को दबाने की कोशिश की जा रही है।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े