नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन की घटना, 47 की मौत, खोले गए कोसी बैराज

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अलग-अलग भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 47 लोगों की जान चली गई है। सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। हिमालयी देश के सुरक्षा एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़, भूस्खलन, बिजली गिरने और सड़क हादसों जैसी आपदाओं में 13 अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं। साथ ही 11 लोगों के लापता होने की खबरें सामने आई हैं, जिसकी पुष्टि एपीएफ के संयुक्त प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने की।

पूर्वी इलाम जिले में सबसे ज्यादा हादसे
एपीएफ के संयुक्त प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बताया कि भारत सीमा से सटे पूर्वी इलाम जिले में अलग-अलग घटनाओं से 28 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बाढ़ में बहने से नौ अन्य व्यक्ति लापता हैं, जबकि देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन और लोगों की जान गई।

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता शांति महात ने लापता लोगों की तलाश के लिए चल रहे बचाव अभियान की जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सीमा पार भारत के पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग क्षेत्र में भारी वर्षा से भूस्खलन होने पर कम से कम सात लोगों की मौत हुई है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े