Total Users- 1,170,429

spot_img

Total Users- 1,170,429

Friday, March 13, 2026
spot_img

परंपरा, ऐतिहासिक धरोहर और लोक कथाओं के लिए फेमस मध्य प्रदेश, ट्रैवल करें प्लान

अगर आप भी शहर की भीड़ भाड़ से दूर असली भारत और उसकी जड़ों को जानना चाहते हैं, तो आपको अगले ट्रैवल प्लान में मध्य प्रदेश की कुछ फेमस जगहों को शामिल करना चाहिए। यहां का इतिहास जीवित है, कला बोलती है और हर मोड़ पर संस्कृति अपनेपन का एहसास दिलाती हैं।
मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। यहां पर सिर्फ शहर नहीं बल्कि कई ऐसे गांव भी हैं, जो आज भी अपनी परंपरा, ऐतिहासिक धरोहर और लोक कथाओं के लिए काफी ज्यादा फेमस है। ऐसे में अगर आप भी शहर की भीड़ भाड़ से दूर असली भारत और उसकी जड़ों को जानना चाहते हैं, तो आपको अगले ट्रैवल प्लान में मध्य प्रदेश की कुछ फेमस जगहों को शामिल करना चाहिए। यहां का इतिहास जीवित है, कला बोलती है और हर मोड़ पर संस्कृति अपनेपन का एहसास दिलाती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मांडू
बता दें कि मांडू को सिटी ऑफ जॉय और सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। इस जगह को राजा बाज बहादुर और रूपमती की प्रेम कहानी ने अमर बना दिया है। मांडू में मौजूद बावड़ियों, महलों और मस्जिदों के खंडहर पर्यटकों को इतिहास के पन्नों में ले जाते हैं। मानसून के समय पर यहां की सुंदरता दोगुनी हो जाती है।

ओरछा
बेतवा नदी के किनारे बसा ओरछा गांव भव्य मंदिरों, रानी महलों और छतरियों के लिए फेमस है। एक समय पर यह गांव बुंदेला राजाओं की राजधानी हुआ करता है। ओरछा का राम राजा मंदिर आज भी अद्वितीय है। यहां पर भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है।

भेड़ाघाट
जबलपुर के पास स्थित भेड़ाघाट सिर्फ अपनी संगमरमर की चट्टानों के लिए नहीं बल्कि अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां पर बहती नर्मदा नदी और धुआंधार जलप्रपात पर्यटकों को सुकून का एहसास कराते हैं।

चंदेरी
यह गांव अपने पारंपरिक चंदेरी साड़ियों के अलावा अपने किलों के लिए भी विश्व भर में काफी फेमस है। यहां पर मौजूद पुराने किले, गलियां और मस्जिदें शिल्पकला और इतिहास का अद्भुत मेल दर्शाती हैं। वहीं फैशन की दुनिया में भी चंदेरी का नाम हर जगह पर सुनाई देता है।

अमरकंटक
यह गांव धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इस जगह को ‘नर्मदा उद्गम स्थल’ भी कहा जाता है। यहां पर मौजूद प्राचीन मंदिर, आश्रम और प्राकृतिक सुंदरता आपको एक अनोखा और आध्यात्मिक अनुभव देता है।

भोजपुर
भोजपुर गांव को राजा भोज द्वारा निर्मित किया गया है। हालांकि यह गांव अपने अधूरे लेकिन भव्य शिव मंदिर के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर स्थित विशाल शिवलिंग भारत के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक है। जोकि हर शिवभक्त को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ओंकारेश्वर
बता दें कि नर्मदा नदी के बीच के द्वीप पर ओंकारेश्वर गांव स्थि है। जोकि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक का घर है। यहां पर आप मंदिर, ओंकार पर्वत और घाट देख सकते हैं। जोकि धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखते हैं।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े