Total Users- 1,164,827

spot_img

Total Users- 1,164,827

Monday, March 2, 2026
spot_img

मणिपुर साहस और वीरता की भूमि, पीएम मोदी ने किया कौन सा वादा

मणिपुर में दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद राज्य की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के लिए शांति जरूरी है। उन्होंने मणिपुर की जनता से वादा करते हुए कहा कि भारत सरकार और खुद पीएम मोदी उनके साथ हैं। उन्होंने मणिपुर को साहस और वीरता की भूमि बताया। चूड़ाचांदपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने सभी संगठनों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए शांति का मार्ग अपनाएं।

मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद राज्य की अपनी पहली यात्रा के दौरान कुकी बहुल चूड़ाचांदपुर जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि शांति के लिए केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों से दोनों युद्धरत पक्षों के बीच बातचीत हुई। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां हिंसा हुई। आज, मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि भारत सरकार आपके साथ है और मैं आपके साथ हूं।”

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े