मुंबई से गुजरात के कांडला जा रहे स्पाइसजेट के विमान के साथ शुक्रवार को हादसा हो गया। विमान के मुंबई से उड़ान भरते ही पहिया टूटकर गिर गया। इसमें 75 लोग सवार थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि विमान सुरक्षित लैंड कर गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पहिया उतरते ही विमान के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा रनवे पर लैंड कराया। इसके बाद पूरे मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और शाम पांच बजे तक इमरजेंसी घोषित कर दी गई।


