भारी बारिश के चलते हवाई यात्रा पर लगी लगाम,

 दिल्ली और मुंबई में आज भारी बारिश हुई, जिससे मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस बीच, बीएमसी ने कहा कि मुंबई के कई इलाकों में आज तेज बारिश हो सकती है। भारी बारिश के बीच विमान से सफ़र करने वाले यात्री ट्रैफिक और जलजमाव में ना फंसे इस कारण एयर इंडिया ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर घर से समय से पहले निकलने को लेकर सलाह दी है। उन्होंने लिखा मुंबई में भारी बारिश के कारण आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में सबको सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट के लिए घर से थोड़ी जल्दी निकलें। क्योंकि स्लो ट्रैफिक और जलभराव के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में उन्हें देरी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही  एयर इंडिया और इंडिगो ने अपने यात्रियों से ये भी आग्रह किया है कि वे अपनी उड़ानों का शेड्यूल चेक कर लें और मेट्रो शहरों में ट्रैफिक जाम की वजह से एयरपोर्ट के लिए जल्दी निकल जाएं।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े