Total Users-

1,228,350

spot_img

Total Users-

1,228,350
Monday, May 25, 2026
spot_img

गांजा बेचते पकड़ा गया,पान ठेले से 2 किलो गांजा, चाकू-अस्तुरा बरामद

रायपुर । राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खमतराई पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पान ठेले की आड़ में गांजा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पांडो साहू के कब्जे से 2 किलो गांजा, तीन चाकू और एक अस्तुरा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के ठेले को मौके पर ही सील कर दिया है।

गांजा बेचते पकड़ा गया
खमतराई थाना क्षेत्र के गंगानगर में स्थित पान ठेले की आड़ में नशे का कारोबार चलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पांडो साहू (उम्र 37 वर्ष) नामक व्यक्ति के पान ठेले से 2 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹22,000), 3 चाकू और एक अस्तुरा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पहले ही दी गई थी सख्त चेतावनी
पुलिस ने पहले ही पान ठेला संचालकों और कुम्हार समाज के साथ बैठक कर चेतावनी दी थी कि नशे से जुड़े किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बैठक के बाद 8 कुम्हारों ने स्वेच्छा से 1700 चिलम नष्ट किए थे ताकि नशे के उपकरणों की उपलब्धता पर रोक लग सके।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई
यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान की अगुवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी इलाके में नशे के अवैध कारोबार की सूचना हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।

More Topics

दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक मौत, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र...

’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत’

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े