प्रेमी ने प्रेमिका के मुंह पर पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, रेस्टोरेंट में इस बात को लेकर हुई थी बहस

बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवाशहीद गांव से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं. यूजी रेस्टोरेंट पर बैठे एक प्रेमी जोड़े में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि युवक ने युवती के मुंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जबकि खुद का भी गला रेत दिया। इससे यहां पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवाशहीद गांव में यूजी रेस्टोरेंट पर बैठे एक प्रेमी जोड़े में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि युवक ने युवती के मुंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जबकि खुद का भी गला रेत दिया। इससे यहां पर अफरा-तफरी मच गई।

लड़के की स्थिति ज्यादा गंभीर
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लड़की की पहचान सलोनी पुत्री देवदत्त निवासी नागल सहारनपुर और लड़के की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र मैनेपल निवासी मेगा खेड़ी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। लड़के की स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

More Topics

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े