आर्मी डे पर व्हाइट हाउस ने पाक सेना प्रमुख आसीम मुनीर को आमंत्रित नहीं किया

आज 14 जून को वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर सेना दिवस (आर्मी डे) समारोह आयोजित होने वाला है। हाल ही में इस परेड से जुड़ी एक बड़ी खबर ने भारत, पाकिस्तान और वैश्विक कूटनीति में हलचल मचा दी थी। खबर थी कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। अब खुद अमेरिका ने इसको लेकर सफाई दी है।

व्हाइट हाउस ने स्पष्ट रूप से इन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिकी सेना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, “यह खबर पूरी तरह गलत है। किसी भी विदेशी सैन्य नेता को इस परेड के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।”

More Topics

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े