महतारी वंदन योजना के लिए 4900 करोड़ रुपये

मानसून सत्र के दौरान राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने विधानसभा में 7,329 करोड़ 35 लाख 62 हजार 700 रुपये का अतिरिक्त बजट पेश किया। इसमें सबसे बड़ी महतारी वंदन योजना के लिए लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का प्रविधान है। राज्य सरकार को इसके लिए 29 करोड़ 84 लाख रुपये ब्याज देना होगा। सत्तापक्ष ने अनुपूरक बजट को राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास का बड़ा कदम बताया, जबकि विपक्ष ने इसे सिर्फ कुछ विधानसभा क्षेत्रों का बजट बताया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट प्रविधान को सदन में रखा। बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। चालू वित्तीय वर्ष का यह पहला अनुपूरक बजट रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनुपूरक बजट को लेकर कहा कि सभी वर्ग व जिलों को ध्यान में रखते हुए राशि का प्रविधान किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अनुपूरक बजट कुछ विधानसभा तक सिमट कर रहा गया है।

81 अलग-अलग विभागों के लिए बजट

राज्य सरकार ने 81 अलग-अलग विभागों के लिए अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसरंचना, बिजली, पानी, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार आदि के लिए राशि का अनुमोदन किया गया है। प्रदेश में तीन सीएसपी कार्यालय खुलने के साथ ही राजधानी के कौशल्या विहार (कमल विहार) में नया थाना खुलेगा।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े