PAC जवान ने देर रात खुद को गोली से उड़ाया, बैरक में खून से लथपथ मिली लाश

मथुरा जनपद में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 15वीं बटालियन के एक जवान ने अपनी बैरक में कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात पीएसी के प्लाटून कमाण्डर ने सूचना दी थी कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा ड्यूटी कर रहे जवान सुधीर मलिक (25) ने हाईवे थानाक्षेत्र में स्थित पीएसी बैरक में सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुधीर गौतमबुद्ध नगर के निवासी थे।

कुमार ने बताया कि वैसे तो यह साधारण खुदकुशी का मामला लग रहा है, परंतु पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने तथा परिजनों द्वारा कोई तहरीर दिए जाने के बाद अन्य पहलुओं से भी जांच कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े