दिल्ली पुलिस ने 4 शार्प शूटर्स को किया गिरफ्तार, GTB अस्पताल में गोली चलाने वाला आरोपी भी अरेस्ट

 दिल्ली के यमुनापार इलाके में सक्रिय एक गिरोह के चार शार्पशूटर को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक यहां जीटीबी अस्पताल के वार्ड में 32 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने में कथित तौर पर शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान राहुल सिंह (33), सुहैल (22), मुकेश (27) और समीर (22) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि समीर जीटीबी अस्पताल हत्याकांड में भी शामिल था। उन्होंने कहा कि ये आरोपी हत्या, डकैती, जबरन वसूली और शस्त्र अधिनियम सहित कई मामलों में वांछित थे। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के एक वार्ड में 14 जुलाई को 32 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर एक गैंगस्टर को मारने के लिए अस्पताल गए थे जो हासिम बाबा गिरोह का प्रतिद्वंद्वी था और उसे 12 जून को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। गैंगस्टर कुछ समय के लिए उसी वार्ड में भर्ती था, लेकिन हमलावर ने रियाजुद्दीन नाम के व्यक्ति को गोली मार दी, जो उसके सामने वाले बिस्तर पर लेटा हुआ था।

गोदारा ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि समीर और राहुल अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं और वे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के (उत्तर प्रदेश की) सीमा से लगे इलाके में छुपे हुए हैं।” पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलते रहे, लेकिन लगातार नजर रखने के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास उनकी गतिविधियों का पता चला।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े