Total Users- 1,157,712

spot_img

Total Users- 1,157,712

Monday, February 9, 2026
spot_img

पत्नी की शिकायत पर पति को घर से उठा ले गई पुलिस, फिर थाने में रातभर दी थर्ड डिग्री….दारोगा सहित 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

 उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां चौकी ढकिया क्षेत्र में रहने वाले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिस पर पत्नी ने थाने में जाकर अपने पति के विरुद्ध शिकायत कर दी। शिकायत सुनकर पुलिस वाले इतनी आग बगूला हो गए कि पति को पीटते हुए थाने ले आए और फिर रात में उस पर थर्ड डिग्री मारपीट कर उसकी हालत बुरी कर दी। सुबह जब उसकी पत्नी मिलने आई तब उसकी हालत देखकर रहा नहीं गया और पति को छुड़ाकर घर ले गई। पीड़ित दलित समाज से है उसका आरोप है कि उसकी जाति पूछकर पुलिस ने उसकी और भी बेदर्दी से पिटाई की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद इस मामले की जांच शुरू हुई और प्रथम दृष्टिया ही पिटाई से पीड़ित के शरीर पर बने निशान और नीली पड़ी हुई उसकी चमड़ी देखकर पुलिस अधिकारियों को यह समझने में देर नहीं लगी कि उनके स्टाफ ने बेहद बेरहमी से पिटाई की है। पुलिस अधीक्षक रामपुर ने कार्रवाई करते हुए ढकिया चौकी इंचार्ज व दो पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े