Total Users- 1,157,712

spot_img

Total Users- 1,157,712

Monday, February 9, 2026
spot_img

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, बजट के दिन आम लोगों को मिली राहत

सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है। बजट के दिन आम लोगों को राहत की सांस मिली। आज देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए है। बिहार, यूपी सहित कई  राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, पंजाब में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 96.70 रुपए जबकि डीजल भी 21 पैसे गिरकर 86.98 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 94.97 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 87.83 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इसके अलावा, देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई  और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में Petrol-Diesel Price 
-दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
-मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
-चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े