रेखा गुप्ता आज दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी

दिल्ली को आज अपनी नई मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। रेखा गुप्ता दोपहर 12:35 बजे ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। राजधानी में इस भव्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

सीएम पद के ऐलान के बाद रेखा गुप्ता ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि रामलीला मैदान में शपथ लूंगी। पीएम मोदी और पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण को सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि फैसलों में भी दिखाते हैं।

ये 6 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

भाजपा ने 6 कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं:
प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली)
आशीष सूद (जनकपुरी)
मनजिंदर सिंह सिरसा (रजौरी गार्डन)
रविंदर इंद्राज सिंह (बवाना)
कपिल मिश्रा (करावल नगर)
पंकज कुमार सिंह (विकासपुरी)

शपथ ग्रहण में ये हस्तियां होंगी शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से कई दिग्गज शामिल होंगे। इनमें बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, एनडीए के प्रमुख नेता और कई बड़े राजनीतिक चेहरे मौजूद रहेंगे। कैलाश खेर अपनी सुरीली आवाज से माहौल को और भव्य बनाएंगे, वहीं धीरेंद्र शास्त्री भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

योगी और हिमंता बिस्वा नहीं होंगे शामिल

हालांकि, इस खास मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा शामिल नहीं हो पाएंगे।

दिल्ली की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखा जाएगा। रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है!

More Topics

प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने...

अखिलेश यादव ने 37 दिन चले CJP छात्र आंदोलन के ‘गुप्त समझौते’ पर पारदर्शिता की मांग की

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को परीक्षा से जुड़े मुद्दों...

इसे भी पढ़े