Total Users- 1,157,712

spot_img

Total Users- 1,157,712

Monday, February 9, 2026
spot_img

25 उंगलियों के साथ पैदा हुआ यह दुर्लभ नवजात, डॉक्टर समेत भी हैरान

 कर्नाटक के बागलकोट से एक दुर्लभ बच्चे के जन्म लेने की खबर सामने आई है। बागलकोट के रबकवि बनहट्टी शहर में जन्मे इस बच्चे की कुल 25 उंगलियां हैं। इस बच्चे का जन्म सनशाइन अस्पताल में हुआ है, जो एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है। बच्चे के 25 उंगलियों को देख डॉक्टर समेत मेडिकल स्टाफ और परिजन सब हैरान दिख रहे हैं।

बता दें कि नवजात बच्चे के दोनों पैरों में 12 उंगलियां (6 उंगलियां दोनों पैरों पर) और 13 (दाएं हाथ पर 6 और बाएं हाथ पर 7) उंगलियां हैं। इस बच्चे की मां का नाम भारती है। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। सभी सदस्य काफी खुश हैं, क्योंकि उनके जीवन में खुशियों की यह छोटी सी किरण आई है।

क्या है पॉलीडेक्टली ?
दरअसल, इस स्थिति को पॉलीडेक्टली कहा जाता है, जिसमें बच्चा एक या एक से अधिक अतिरिक्त उंगलियों के साथ पैदा होता है। कई मामलों में, पॉलीडेक्टली बिना किसी आनुवंशिक कारण के अपने आप हो जाती है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चा और मां दोनों अभी स्वस्थ है। उल्लेखनीय है कि 2023 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के डीग जिले में एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसके दोनों हाथ और पैर में कुल 26 उंगलियां थे। एक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की थी। नवजात बच्ची के दोनों हाथों में सात उंगलियां और दोनों पैरों में छह उंगलियां थीं। 

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े