छह युवक थे सवार , बालोद में उफनते नाले को पार कर रही कार बही…

छत्‍तीसगढ़ के बालोद में बीती रात करीब साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच एक कार ग्राम बरही के नाले गिर गई। कार में 6 लोग सवार थे। कार में सवार सभी 6 युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। कार में सवार सभी युवक सुरक्षित है।

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बीती रात करीब साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच एक कार ग्राम बरही के नाले में गिर गई। कार में 6 लोग सवार थे। कार में सवार सभी 6 युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। कार में सवार सभी युवक सुरक्षित है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरही नाला की है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छह युवक दुर्ग जिले के धनोरा के रहने वाले थे जो कि ग्राम बरही स्तिथ रिसोर्ट में आये हुए थे। रात में घर वापस लौटते समय जब युवक कार से बरही नाले के ऊपर से गुजर रहे थे। तभी बारिश के चलते बरही नाला उफान पर था। इसी दौरान कार तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। हालांकि घटना से कार में सवार सभी युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। सभी युवक सुरक्षित बताये जा रहे हैं।


More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े