Total Users- 1,157,631

spot_img

Total Users- 1,157,631

Monday, February 9, 2026
spot_img

मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर , राजौरी में सेना की चौकी पर बड़ा हमला नाकाम… 

राजौरी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा आतंकी हमला नाकाम किया गया है। आतंकियों ने गुंधा इलाके में चौकी को निशाना बनाने की कोशिश की। एक जवान के घायल होने की सूचना है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एक आतंकी के मारे जाने और एक नागरिक के घायल होने की सूचना है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, हमला बीती रात 3.10 बजे हुआ। हमला नाकाम होने के बाद आतंकी जंगलों की तरफ भाग गए। सेना ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। आतंकी रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे हैं।

राजौरी के इस इलाके में सेना का नया कैंप स्थापित किया गया था। आतंकियों ने इसे निशाना बनाने की कोशिश की। जिस समय हमला करने की कोशिश हुई, उस समय कैंप में बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे।

हमला नाकाम होने के बाद आतंकी भाग निकले। इसके बाद आसपास के इलाकों से भी सेना बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने रात 3:10 बजे राजौरी के गुंडा में हमला किया। वहां से गुजर रही सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन जारी है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े