छत्तीसगढ़ में बारिश के रेड, ऑरेंज, और येलो तीनों अलर्ट… 

रायपुर। आषाढ़ की विदाई पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश। स्थिति यह है कि बस्तर संभाग में दो दिन से जारी बारिश के बाद नदी, नाले उफान पर आ गए हैं। सुकमा और बीजापुर में नदी-नालों के उफान पर आने से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से दोरनापाल व कोंटा के बीच एर्राबोर नाले के उफान में आने से बस्तर का संपर्क तेलंगाना व आंध्रप्रदेश से टूट गया है।

पिछले दो दिन से जारी बारिश से बस्तर में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुकमा और बीजापुर में बाढ़ के कारण यात्री फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए आपदा प्रबंधन की टीम को नियुक्त किया है।

इसी बीच अगले 24 घंटे के लिए 10 जिलों को अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सुकमा और बीजापुर रेड अलर्ट हैं। वहीं, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि दक्षिण व मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

इसी बीच शनिवार को दक्षिण छोड़कर मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तिल्दा व मुंगेली में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े