Total Users- 1,157,631

spot_img

Total Users- 1,157,631

Monday, February 9, 2026
spot_img

Himachal Pradesh के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, Mumbai की सड़कों पर भी पानी-पानी, लोकल ट्रेनें देरी से चलीं

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में कुछ दिनों से सूखा पड़ा हुआ था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बावजूद प्रदेश के कई क्षेत्र बारिश को तरसे, लेकिन सोमवार देर रात कई क्षेत्रों में बारिश हुई। जिला कांगड़ा, सोलन, ऊना, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मुंबई की सड़कों पर भी पानी-पानी

मुंबई में रविवार को हुए भारी बारिश ने शहर के कई हिस्सों में हलचल मचा दी है। जहां एक ओर सड़कें जलमग्न हो गईं, वहीं दूसरी ओर हवाई अड्डों पर भी इसका असर दिखाई दिया। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक मुंबई में कुल 101 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में यह मात्रा 121 मिमी और 113 मिमी रही। बारिश के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर कुल 36 उड़ानें रद कर दी गईं, और 15 अन्य उड़ानें भी शाम चार बजे तक नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मार्ग परिवर्तित कर दी गईं। सूत्रों के अनुसार, मानखुर्द, पनवेल और कुर्ला स्टेशन के पास जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं 15 से 20 मिनट तक विलंबित रहीं। पश्चिमी रेलवे खंड पर भी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं, लेकिन कुछ उड़ानें विलंबित हो गईं।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े