दुर्ग में हुए लुटेरी दुल्हन कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के इंदौर से लुटेरी दुल्हन के फर्जी भाई को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग एएसपी अभिषेक झा के अनुसार, यह मामला एक व्यवसायी संतोष जैन से जुड़ा है, जिनकी शादी के लिए धोखाधड़ी की गई। संतोष जैन के पिता अपनी बेटे की शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे, तभी एक महिला, सरला जैन, ने उनसे संपर्क किया और खुद को इंदौर से बताया। उसने शादी के लिए एक रिश्ता तय करने की बात की और दुल्हन के फर्जी भाई को उनसे मिलवाया।
17 मार्च 2023 को संतोष जैन की शादी भारती जैन से हुई, लेकिन शादी के बाद से ही दुल्हन ने महंगे सामानों की मांग शुरू कर दी। परिवार वालों ने उसकी मांगों को पूरा किया, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ने लगी, जिससे परिवार में विवाद हो गया।
आगे पढ़ेअंततः, संतोष जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और जांच शुरू हुई। जांच के दौरान यह पता चला कि भारती ने पहले एक और लड़के से शादी की थी और उसे भी ठगा था। वह कुछ दिनों में अपनी असली पहचान छिपाकर संतोष के परिवार से धोखाधड़ी करके फरार हो गई।
पुलिस ने इस मामले में कुल सात आरोपियों के खिलाफ धारा 120B और 420 के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें संतोष शर्मा (जो खुद को संतोष जैन बताता था), भारती नरगावेप (जो असली लुटेरी दुल्हन थी), सरला जाधव उर्फ हर्षा (जो रिश्ते तय करने वाली दलाल थी), और अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की योजना बनाई जा रही है।
show less