Total Users- 1,167,992

spot_img

Total Users- 1,167,992

Saturday, March 7, 2026
spot_img

देशभर में एचएमपीवी वायरस के मामले बढ़े, असम में भी एक बच्चा संक्रमित

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। हाल ही में असम के लखीमपुर में 10 महीने के एक बच्चे में इस वायरस का संक्रमण पाया गया है, जिसे डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की स्थिति स्थिर है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। इस मामले के बाद देशभर में एचएमपीवी के कुल 15 मामले हो गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात से सामने आए हैं।

इसके साथ ही, सिक्किम सरकार ने वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। सिक्किम, चीन के साथ सीमा साझा करता है और वहां वायरस के मामलों में वृद्धि की रिपोर्टें आई हैं। राज्य सरकार ने वायरस के संक्रमण के तरीके और उसके लक्षणों पर चर्चा की और स्थिति पर लगातार नजर रखने की बात कही।

केंद्र सरकार ने राज्यों से श्वसन संबंधी बीमारियों पर निगरानी बढ़ाने और एचएमपीवी के संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने को कहा है। स्वास्थ्य सलाह में साबुन से हाथ धोने, बिना धुले हाथों से आंखें, नाक या मुंह न छूने और खांसी या छींकते समय मुंह और नाक को ढकने जैसी सावधानियों की बात की गई है।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिये विपक्ष ने लगाए कई आरोप, TMC भी करेगी समर्थन

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सांसद पार्टी अध्यक्ष...

इसे भी पढ़े