PCC चीफ बैज के सामने उपेक्षा को लेकर निकाली भड़ास , छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में खुलकर सामने आई कार्यकर्ताओं की नाराजगी

कांग्रेस ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर रायपुर और धमतरी जिला कांग्रेस की बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा घेराव लोगों की रक्षा के लिए आवश्यक है।

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में कांग्रेस की नाराजगी खुलकर सामने आई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से अब पार्टी संभल नहीं रही है। इसका एक और नजारा शुक्रवार को धमतरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में हुई कांग्रेस की बैठक में दिखाई दिया। इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा को लेकर जमकर भड़ास निकाली और हंगामा मचाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगातार ऐसी शिकायतें मुखर रूप में व्यक्त हो रही हैं, बावजूद एक परिवार की चाटुकारिता में लीन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व अनदेखा और अनसुना कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का आक्रोश पहली बार सामने नहीं आया है। विधानसभा चुनाव के समय से लोकसभा चुनाव तक यह आक्रोश व्यक्त होता रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता बार-बार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर अपमानित कर रहे हैं। उन्हें अपशब्द कह रहे हैं।

कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की तैयारियां तेज की

दरअसल, कांग्रेस ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर रायपुर और धमतरी जिला कांग्रेस की बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा घेराव लोगों की रक्षा के लिए आवश्यक है।

उन्‍होंने कहा, सरकार लोगों की सुरक्षा के प्रति उदासीन है। सरकार को मजबूर करेंगे की वह राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारे। भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ अशांत हो गया है। लोगों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अंतरराज्यीय गैंगस्टर राज्य मे पैर पसार रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी।

More Topics

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 वाहन चालकों पर शिकंजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों...

विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक...

Election Commission के एकतरफा फैसलों के आरोप पर Supreme Court ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन...

इसे भी पढ़े