एक नक्‍सली ढेर, भरमार बंदूक भी बरामद , छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में जवानों और नक्‍सलियों के बीच एनकाउंटर, 

जगरगुंडा एरिया कमिटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी की पार्टी सर्चिंग पर रवाना हुई थी। सुरक्षा बल शुक्रवार सुबह जैसे ही तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल पहाड़ी पहुंचे। वहां घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक नक्‍सली मारा गया।

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित जगरगुंडा इलाके में सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्‍सली मारा गया है। शनिवार सुबह यह एनकाउंटर हुआ है। सुरक्षा बल ने मौके से एक नक्सली का शव, एक भरमार बंदूक, वॉयरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया है। सुकमा एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जगरगुंडा एरिया कमिटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी की पार्टी सर्चिंग पर रवाना हुई थी।

सुरक्षा बल शुक्रवार सुबह जैसे ही तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल पहाड़ी पहुंचे। वहां घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 20-25 मिनट की फायरिंग में एक नक्‍सली मारा गया।

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों को एक नक्सली का शव, पास में एक भरमार बंदूक, वॉयरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामग्री मिला। ऑपरेशन में मारे गये नक्सली की शिनाख्तगी की कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ स्थल व आस पास एरिया की सर्चिंग जारी है।

More Topics

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 वाहन चालकों पर शिकंजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों...

विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक...

Election Commission के एकतरफा फैसलों के आरोप पर Supreme Court ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन...

इसे भी पढ़े