Total Users- 1,157,609

spot_img

Total Users- 1,157,609

Sunday, February 8, 2026
spot_img

जम्मू से अब होगा आतंक का खात्मा! 200 से ज्यादा वाहनों में भेजे गए सैनिक

पाकिस्तान जम्मू में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की कोशिश में लगातार लगा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में पड़ोसी देश की ये नापाक हरकत कामयाब भी हुई है। इन सबके बीच अब सुरक्षाबलों ने जम्मू से आतंकियों के सफाये के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। सुरक्षाबलों का पूरा फोकस घाटी में घुसपैठ रोकने और आतंकियों के स्थानीय नेटवर्क को खत्म करने पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से आतंक के सफाए के लिए 200 से ज्यादा वाहनों में सैनिक भेजे गए हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना जम्मू में एक्टिव आतंकी संगठनों को हथियार, ट्रेनिंग, बातचीत के लिए हाईटेक गैजेट्स समेत अन्य सभी मदद मुहैया करा रही है।

लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी
सूत्रों के मुताबिक, सीमा पार आतंकवादी ढांचा अभी भी बरकरार है और आतंकी लगातार घुसपैठ की नियमित कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय सुरक्षाबलों ने हाल के दिनों में इन्हें विफल भी किया है। हाल के दिनों में पीरपंजाल के इलाके में आतंकी वारदातों में इजाफे का जिक्र करते हुए सूत्रों ने कहा, जंगल क्षेत्र में कई गुफाएं और छिपने के स्थान हैं, जिनका इस्तेमाल आतंकी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बाद कई जगहों पर सुरक्षाबलों की संख्या में इजाफा किया गया है। 

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े