भारत में कंपनियों का काम ठप पड़ा, ATM भी अटके माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन…

शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट आउटेज डाउन होने के बाद दुनियाभर में बैंक, हॉस्पिटल और सुपरमार्केट में सर्वर डाउन हो गया। रेलवे और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है। कई बर्लिन में विमान सेवाएं रोक दी गई। भारत में भी इसका असर देखा गया। इसके अलावा जर्मनी, जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूके में हवाई सेवाएं ठप हो गई।

नई दिल्ली। माइक्रोसाफ्ट के सर्वर ने शुक्रवार को दुनियाभर की रफ्तार रोक दी। दरअसल, कंपनी में सर्वर में आई खराबी के बाद दुनियाभर के सर्वर ठप हो गए। बैकिंग से लेकर, एयरलाइन और रेलवे जैसी सेवाएं प्रभावित हुई है। साथ ही कई एयरपोर्ट से विमानों का संचालन बंद कर दिया गया।

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने का असर राजस्थान एयरपोर्ट पर देखा जा रहा है। एयरपोर्ट ने कहा कि हम परिचालन प्रबंधन और देरी को कम करने के लिए एयरलाइंस के साथ सहयोग कर रहे हैं।

कुछ सेवाएं बहाल

माइक्रोसॉफ्ट ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर बताया कि जैसे-जैसे हमारी कार्रवाई आगे बढ़ रही है, अनेक सेवाओं की उपलब्धता में सुधार जारी है।

काम बंद करने के लिए कहा

भारत में हैदराबाद और बेंगलुरु की कंपनियों में वायरल अटैक की खबरें सामने आई है। ब्लू स्‍क्रीन दिखने के बाद सिस्टम को रीस्टार्ट किया जा रहा है। कंपनी ने कर्मचारियों से कहा है कि वे दो घंटे तक सिस्‍टम को बंद रखने के लिए कहा है।

मारुति और सुजुकी में भी माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से कामकाज बंद हो गया है।

लैप्‍टाप और कंप्‍यूटर की स्‍क्रीन नीली पड़ने के बाद ये स्‍टार्ट नहीं हो पा रहे हैं।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े