Total Users- 1,157,557

spot_img

Total Users- 1,157,557

Sunday, February 8, 2026
spot_img

एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर ED की रेड, पटना से दिल्ली तक चल रही छापेमारी

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jul, 2024 12:40 PM

ed raids on sp singla construction company s premises in money laundering case

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के अलावा दिल्ली में भी कंपनी के ठिकानों पर रेड चल रही है। कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय समेत प्रोजेक्ट कार्यालयों में भी छापेमारी चल रही है। ईडी के अधिकारियों ने पटना के बोरिंग रोड, गंगा प्रोजेक्ट ऑफिस में पहुंचकर छापेमारी…

×

Advertisement

पटनाः बिहार में पुल बनाने वाली सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। हालांकि, ईडी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर ईडी की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। 

पटना के अलावा दिल्ली में भी रेड
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के अलावा दिल्ली में भी कंपनी के ठिकानों पर रेड चल रही है। कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय समेत प्रोजेक्ट कार्यालयों में भी छापेमारी चल रही है। ईडी के अधिकारियों ने पटना के बोरिंग रोड, गंगा प्रोजेक्ट ऑफिस में पहुंचकर छापेमारी की है। बता दें कि पिछले साल जून महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज में अगुआनी पुल हादसे के बाद एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी चर्चा में आई थी। 

अगुआनी घाट पर निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद खूब हंगामा हुआ था। पुल का निर्माण कर रही एसपी सिंगला कंपनी पर गंभीर आरोप भी लगे थे। इसके साथ विपक्ष ने बिहार सरकार पर भी सवाल खड़े किए थे। इसके बाद मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा तो हाईकोर्ट ने एसपी सिंगला को पुल के गिरे हिस्से का निर्माण अपने खर्च पर करने का निर्देश दिया था। 

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े