20 से ज्यादा यात्री घायल , हाईवे पर ट्रक और यात्री बस की भिड़ंत

रायपुर में एक सिटी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रायपुर जिले के सेमरिया गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सिटी बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस की सीटें भी उखड़ गई।

बस में सवार कई लोग गंभीर चोट लगी हैं। बस में जगह-जगह खून बहने लगा क्योंकि घायलों के सिर, हाथ और पैर से खून बहने लगा।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी। वहीं ट्रक सामने से आ रहा था।

More Topics

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 वाहन चालकों पर शिकंजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों...

विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक...

Election Commission के एकतरफा फैसलों के आरोप पर Supreme Court ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन...

इसे भी पढ़े