Total Users- 1,157,656

spot_img

Total Users- 1,157,656

Monday, February 9, 2026
spot_img

IED ब्‍लास्‍ट में दो जवान शहीद , चार घायल , छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम विशेष अभियान में निकली थी। सर्चिंग के बाद बुधवार रात सुक्षाबलों की वापसी पर बीजापुर जिले के तर्रेंम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट (IED Blast) कर दिया। जिसकी चपेट में आने से जवान शहीद हो गए।

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्‍सलियों ने एक बड़ा आईईडी ब्‍लास्‍ट किया है। इस आईईडी ब्‍लास्‍ट (IED Blast) में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है।

नक्‍सलियों ने यह आईईडी ब्‍लास्‍ट बीजापुर जिले के मंडमिरका के जंगलों में किया है। सर्च ऑपरेशन से लौटते समय नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्‍लास्‍ट किया।

बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में नक्‍सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और चार जवानों के घायल होने की घटना पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दुख व्‍यक्‍त किया। सीएम साय ने एक्‍स हैंडल पर कहा, ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्‍यमंत्री साय ने आगे कहा, माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े