हाथरस हादसे पर भोले बाबा ने कहा- घटना के पीछे कोई साजिश , ‘जो आया है, उसे एक दिन जाना है..’

हाथरस हादसे के करीब तीन हफ्तों के बाद सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का बुधवार को एक नया वीडिया सामने आया। इसमें वह घटना बारे में असंवेदनशील टिप्पणी कर रहा है। सूरजपाल से बात की, जिसमें उसने कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता है।

नई दिल्ली। हाथरस हादसे पर सूरजपाल उर्फ भोले बाबा ने बुधवार को एक असंवेदनशील बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर जो भी आया है, उसको एक ना एक दिन जाना पड़ता है। हाथरस हादसे को तीन हफ्ते हो चुके हैं। सूरजपाल दूसरी बार मीडिया के सामने आया है।

2 जुलाई की घटना ने मन को अशांत कर दिया है। पीड़ित परिवारों के बारे में सोचकर दुखी हूं, लेकिन यह सत्य है कि जो आया है उसको एक दिन जाना पड़ता है। होनी को कोई टाल नहीं सकता है।

आपको बता दें कि दो जुलाई को सिकंदराराऊ में सूरजपाल (साकार विश्व हरि) का सत्संग था, जिसमें भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई आगे बढ़ा दी है। मंगलवार को सभी आरोपी न्यायालय पेश किए गए थे।

पुलिस ने आरोपियों पर बढ़ाई तीन धाराएं

विवेचक ने प्रार्थनापत्र को आधार बनाकर सभी आरोपियों के मुकदमे में तीन धाराओं को बढ़ा दिया है। 29 जुलाई को इस मामले की सुनवाई रखी गई है।

भगदड़ में 121 लोगों की हुई थी मौत

सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन था। इसमें भोले बाबा के लाखों समर्थक जुटे थे। सत्संग के खत्म होने के बाद अचानकर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े