“उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर 421 अभियंताओं को वर्षों बाद मिला समयमान वेतनमान”

छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आज 421 अभियंताओं को समयमान वेतन का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार जारी किया गया है, जिसमें अभियंताओं के दीर्घकालीन सेवा योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें यह लाभ दिया गया है।

इस आदेश के तहत:

  • 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 32 अभियंता
  • 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 388 अभियंता
  • 08 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 01 अभियंता

को समयमान वेतन का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें उप अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।

यह मामला पिछले 4-5 वर्षों से लंबित था, जिसे उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों और निर्देशों के बाद अब जाकर हल किया गया है। अभियंताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया था। अब उनके निर्देशानुसार, इन अभियंताओं को उनका लंबित समयमान वेतनमान का लाभ मिल गया है।

यह निर्णय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सेवा दे रहे अभियंताओं के लिए एक बड़ी राहत साबित हुआ है, जो लंबे समय से राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े