Total Users- 1,180,123

spot_img

Total Users- 1,180,123

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

इस्राइल ने गाजा पट्टी पर एक बार फिर हमला करके 71 लोगों को मार डाला, जिसमें हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख दईफ भी शामिल था।

इस्राइल और हमास में पिछले नौ महीने से संघर्ष जारी है। इस्राइल ने हमास को समाप्त करने का दृढ़ निश्चय किया है। गाजा पट्टी के लोग इस प्रतिज्ञा से परेशान हैं। इस्राइली सेना गाजा में सक्रिय है।

इस बीच, गाजा पट्टी पर फिर से इस्राइल का भयंकर हमला हुआ है। इस हमले में 71 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख मोहम्मद दईफ भी शामिल हैं, और सैकड़ों घायल हो गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में यह सूचना दी है।

इस्राइल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में बरपाया कहर
उधर, इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख मोहम्मद दईफ पर निशाना साधा था। इस्राइल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस क्षेत्र में यह हमला किया है। इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दईफ के ठिकानों पर हवाई हमला किया। मोहम्मद दईफ को इस्राइल में सात अक्तूबर 2023 में हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। आपको बता दें कि इस्राइल में सात अक्तूबर को हमास ने कहर बरपाया था। उस दौरान 1,200 लोग मारे गए थे। इस वजह इस्राइल और हमास के बीच जंग छिड़ गई थी।

इस्राइल ने दईफ को वांछितों की सूची में रखा था
इस्राइल ने दईफ को बीते वर्ष से मुख्य वांछितों की सूची में रखा था। माना जाता है कि दईफ के नेतृत्व में हमास ने इस्राइल पर कई बार हमला किया। उधर, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस्राइली हमले में 289 लोग घायल हुए हैं। जानकारी दी गई है कि कई घायलों और मृतकों को खान यूनिस क्षेत्र के नास्सेर अस्पताल में ले जाया गया है। हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस्राइली सैन्य बल (आईडीएफ) ने यह हमला मुवासी से किया है या नहीं। मुवासी, इस्राइल के अधिकार क्षेत्र में आता है और इसका विस्तार उत्तरी राफा से खान यूनिस तक है। खान यूनिस में फलस्तीन के के हजारों शरणार्थी लोग शिविरों में रहते हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े