Total Users- 1,180,123

spot_img

Total Users- 1,180,123

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

घबराए आतंकी संगठन ने ली संयुक्त राष्ट्र की शरण, इजरायल ने हमास पर किया एक और बड़ा अटैक

पिछले कई माह से जारी इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध थमता नहीं दिख रहा है। दोनों ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच, इजरायली ताजा हमले में गाजा में 70 लोगों की मौत के बाद आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर कई आरोप लगाए हैं।

गाजा। फिलिस्तीन और इजरायल के बीच युद्ध लगातार जारी है। इसी बीच, गाजा में ताजा इजरायली हमले में 70 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर कई आरोप लगाए हैं, साथ ही विस्‍थापितों को भी मारने का आरोप लगाया है।

इजरायल की सेना ने पूर्वी गाजा शहर में हजारों फलस्तीनियों को पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में जाने के लिए कहा और गोलीबारी कर दी। हमास ने यह भी दावा किया कि इनमें से कई लोगों ने खुद को विस्थापित बताया था, लेकिन इजरायल की सेना ने उन्हें भी मार दिया। इस हमले में 70 की मौत हो गई, जबकि 50 लोग अब भी लापता है।

इजराइल ने सुनियोजित तरीके से से हमले को अंजाम दिया है। आतंकी संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे इस युद्ध को रुकवाने के लिए इजरायल पर दबाव डालें।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इस हमले को लेकर इजरायल की आलोचना की है। उन्होंने तत्काल युद्धविराम करने और सभी बंधकों की बिना शर्त रिहा करने की भी बात कही। जारिक ने कहा, ‘जब तक यह संघर्ष चल रहा है, लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा सहायता, भोजन, आश्रय देना असंभव है और युद्ध में मारे जा रहे लोगों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार भी देना असंभव है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े