लखपति दीदी के सपने हो रहे साकार, बच्चों का भविष्य कर रही सुरक्षित

पूरब टाइम्स रायपुर। जिले के अभनपुर ब्लॉक के डोमा गांव की रहने वाली श्रीमती नीलम साहू खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। नीलम की सोच थी कि छोटी-छोटी बचत कर अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने की और वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए एलआईसी में भी राशि जमा कर रही है। साथ ही ग्रामीणों का डिजिटल लेन-देन में सहयोग भी कर रही है।

 नीलम वर्ष 2021 से बैंक सखी का कार्य कर रही है। साथ ही च्वाइस सेंटर भी शुरू कर ली है। जहां पर डिजिटल लेनदेन कार्य जैसे पैन कार्ड, आधार संबंधी कार्य, श्रमिक कार्ड, रेलवे टिकट, पैसा ट्रांसफर अनेकों डिजिटल कार्य कर रही है। इसके अलावा ग्रामीणों के पेंशन और आधार के माध्यम से पैसे दिलाने में मदद कर करती है। इस कार्य से नीलम प्रतिमाह 20 हजार रूपए से अधिक कमा रही है और सालभर में ढाई लाख रूपए तक कमा रही है। इससे उनका परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

नीलम बताती हैं कि पहले गांव के बाहर घूम-घूम कर करना पड़ता था, लेकिन अब एक सुरक्षित जगह मिल गया है। जहां से डिजिटल कारोबार कर रही है। वे बताती हैं कि उनके नाम दो बच्चे है। 9 साल की दुर्गा और 7 साल का देवांश है। उनके भविष्य की चिंता होती थी, लेकिन अब च्वाइस सेंटर से होने वाली कमाई से वे अपने परिवार भी चला रही है और बच्चों के भविष्य के लिए एलआईसी में राशि भी जमा कर रही है।

More Topics

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

इसे भी पढ़े