Total Users- 1,157,383

spot_img

Total Users- 1,157,383

Sunday, February 8, 2026
spot_img

मोदी ने रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे से भारत लौटते समय पुतिन को शांति का पाठ पढ़ाया, अमेरिका तक चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विशेष रणनीतिक साझेदार देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार शांति का संदेश दिया। इसके बाद अमेरिका ने भी माना कि मोदी यूक्रेन-रूस युद्ध को रुकवाने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के सफल दौरे से गुरुवार सुबह नई दिल्ली लौट आए। पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। अपने तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति का पाठ पढ़ाया। इसकी सब दूर चर्चा हो रही है।

मॉस्को में पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है और हम मासूमों की मौत स्वीकार नहीं कर सकते। इसके बाद ऑस्ट्रिया में भी यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की भयावहता को खत्म करने की बात उठाई।

इससे पहले बुधवार को ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मासूमों की जान की हानि स्वीकार्य नहीं है। तीन दिन में यह तीसरा मौका रहा जब पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध बच्चों की मौत का मामला उठाया।

More Topics

इसे भी पढ़े