Total Users- 1,159,743

spot_img

Total Users- 1,159,743

Monday, February 16, 2026
spot_img

हर मौके का इज़हार करने लिए होते हैं अलग-अगल फूल

ऑरकिड्स -ऑरकिड्स निस्वार्थ प्रेम को दर्शाता है । यह फूल मां को भेंट करना सबसे उपयुक्त है । किसी भी मौके पर आप अपनी मां को ऑरकिड्स भेंट कर सकते हैं ।

ओरिएंटल लिली- ओरिएंटल लिली अपनो से बड़ों को दिया जाता है । खासकर अपने प्रियजनों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके प्रति मान-सम्मान दर्शाने के लिए । नारंगी लिली किसी से माफी मांगने के लिए दिया जाता है ।

ट्यूलिप -सर्दियों का राजा ट्यूलिप देखने में जितना खूबसूरत है उसके मायने भी उतने ही खूबसूरत है । किसी को बधाई या प्रोत्साहन देने के लिए ट्यूलिप फूल भेंट करना चाहिए । ट्यूलिप भी प्रेम का प्रतीक है । 10 ट्यूलिप का गुच्छा सच्चे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ट्यूलिप को बेडरुम में लगाना भी शुभ माना जाता है ।

कॉर्नेशन -मित्रों और रिश्तेदारों को किसी भी खुशी के मौके पर आप इसे दे सकते हैं । लाल कॉर्नेशन सद्भावना व्यक्त करने का प्रतीक है और पीला कॉर्नेशन प्रोत्साहन का प्रतीक।

मिनी एन्थूरियम – इस फूल में पत्ते होते हैं जो दिल के आकार में होते हैं और एक फूल बल्ब जैसा होता है . किसी परिजन के यहां अगर गृहप्रवेश हो तो उस मौके पर मिनी एन्थूरियम से अच्छा तोहफा कुछ हो ही नहीं सकता है । यह बेहद खूबसूरत और शुभ फलदायी होता है ।

डेजी यानि गुल बहार का फूल -पीला डेजी माफी मांगने के वक्त देना चाहिए । अगर आपको किसी से माफी मांगना है तो उस व्यक्ति को पीला डेजी देना चाहिए ।

मैरीगोल्ड यानि गेंदा का फूल -अगर किसी के यहां दुखभरे मौके पर जा रहे हैं तो उस समय के लिए मैरीगोल्ड सबसे उपयुक्त है ।

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

इसे भी पढ़े