Total Users- 1,177,259

spot_img

Total Users- 1,177,259

Friday, March 20, 2026
spot_img

हीट व पॉल्यूशन की वजह से रूखी व बेजान स्किन को कैसे रखें क्लीन और ग्लोइंग

काम के लिए हम सभी को हर दिन घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। लेकिन धूप, धूल और पॉल्यूशन की वजह का बुरा असर स्किन पर पड़ता है। यही वजह है कि आज के समय में कम उम्र में ही स्किन में डलनेस, ऑयल, एक्ने यहां तक कि एजिंग के साइन भी नजर आने लगते हैं।

अमूमन ऐसा होने पर हम बार-बार प्रोडक्ट्स बदलते रहते हैं, लेकिन असली गुनाहगार होती है रोज की ट्रैवलिंग और पॉल्यूशन। इसलिए, आपको अपने स्किन केयर पर सही तरह से ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि रोज ट्रैवल करने के बावजूद स्किन को क्लीन और ग्लोइंग रखने के लिए क्या करें-

सुबह में करें जेंटल क्लीजिंग
स्किन केयर की शुरुआत क्लीजिंग के साथ करें। इसके लिए आप एक सल्फेट फ्री जेंटल फेस वॉश का इस्तेमाल करें। फेस वॉश आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुनें। मसलन, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में सैलिसिलिक एसिड फेस वॉश का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा।

टोनर या मिस्ट को ना करें मिस
जब आप ट्रैवल करते हैं तो इस दौरान एसी, हीट व पॉल्यूशन की वजह से स्किन रूखी व बेजान हो जाती है। इसलिए क्लीजिंग के बाद हाइड्रेटिंग टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। यह ना केवल पोर्स को टाइटन करता है, बल्कि स्किन हाइड्रेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही, पॉल्यूशन से होने वाले स्किन डैमेज को कम करता है।

लगाएं लाइटवेट मॉइश्चराइजर
स्किन के लिए सीटीएम रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है। इसलिए, क्लीजिंग व टोनिंग के बाद स्किन को मॉइश्चराइजर करना चाहिए। यह आपकी स्किन पर एक प्रोटेक्टिव बैरियर बनाता है और पॉल्यूशन पार्टिकल्स को सीधे स्किन में जाने से रोकता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में जेल मॉइश्चराइजर लगाएं, जबकि नॉर्मल स्किन के लिए लाइटवेट लोशन लगाना अच्छा रहता है।

सनस्क्रीन है स्किन प्रोटेक्शन
अगर आप रोज ट्रैवल करती हैं तो स्किन प्रोटेक्शन के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह यूवी किरणें और पॉल्यूशन से स्किन को प्रोटेक्ट करने में मदद करता है। आप हमेशा घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले इसे लगाएं और हर 3-4 घंटे में रिअप्लाई करें।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

इसे भी पढ़े