स्वाद और सेहत से भरपूर मसूर की दाल, जानें बनाने का तरीका

भारतीय रसोई में आमतौर पर लोग अरहर (तूअर) दाल का सेवन ज्यादा करते हैं, लेकिन अगर आप स्वाद और सेहत दोनों में बदलाव चाहते हैं तो मसूर की दाल एक बेहतरीन विकल्प है. लाल-नारंगी रंग की यह दाल न सिर्फ जल्दी पक जाती है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है. इसका स्वाद हल्का और बेहद लाजवाब होता है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं.

मसूर दाल बनाने की आसान विधि

सामग्री
1 कप मसूर दाल
3 कप पानी
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच जीरा
3-4 लहसुन की कलियां
1 बड़ा चम्मच घी या तेल
हरा धनिया सजावट के लिए

बनाने की विधि

-सबसे पहले मसूर दाल को अच्छी तरह धो लें. कुकर में दाल, पानी, हल्दी और नमक डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं.
-अब एक पैन में घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और चटकने दें. फिर बारीक कटा लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
-इसके बाद टमाटर और मसाले डालकर अच्छी तरह पकाएं. जब मसाला तैयार हो जाए तो इसमें उबली हुई दाल मिला दें.
-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. आखिर में हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें.
-मसूर की दाल स्वाद, पोषण और आसानी से बनने वाली रेसिपी का एक बेहतरीन मेल है. अगर आप रोजाना अरहर दाल खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो मसूर की दाल को अपनी थाली में जरूर शामिल करें.

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े