Total Users- 1,177,105

spot_img

Total Users- 1,177,105

Friday, March 20, 2026
spot_img

ठंड के मौसम में हरे लहसुन का पराठा बनाये, जानिए रेसिपी

सर्दियों के मौसम में नाश्ते में गरमा-गरम पराठे मिल जाए तो दिन की शुरुआत खास हो जाती है. ठंड के मौसम में कई तरह के पराठे घरों में अक्सर बनाए जाते हैं जैसे आलू के पराठे, मटर के पराठे, गोभी के पराठे या गाजर के पराठे. लेकिन क्या आपने कभी हरे लहसुन के पराठे को बनाया है? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आप हरे लहसुन का पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं|

हरे लहसुन का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री”
आटा- 2 कप हरा लहसुन- 1 कप (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई) नमक- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच धनिया पत्ती- 3 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई) तेल या घी- जरूरत के अनुसार पानी- जरूरत के अनुसार

हरे लहसुन का पराठा को कैसे तैयार करें?
हरे लहसुन का पराठा बनाने के लिए एक बर्तन में आटा लें. इसमें आप आधा छोटा चम्मच नमक और 2 चम्मच तेल डाल दें. अब आप इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.

अब आप एक अलग बर्तन में बारीक कटा हुआ हरा लहसुन, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ती को डाल दें. नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर को डाल दें. इसके बाद आप अमचूर पाउडर को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आटे से लोई बना लें.

एक लोई लेकर हल्का सा सूखा आटा लगाएं और गोल बेल लें. इसके बीच में आप एक चम्मच लहसुन की स्टफिंग को रखें. किनारों को बंद करके हल्के हाथों से गोल पराठा बेल लें. अब तवा गर्म करें. पराठा तवे पर डालें. एक तरफ से पक जाने के बाद पलट दें. दूसरे तरफ से भी इसे पका लें. दोनों तरफ तेल या घी लगाकर सेंक लें. गरमा-गरम पराठा को आप दही या अचार के साथ सर्व करें|

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े