ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज से फायदेमंद होती है। आप ओट्स से कई रेसिपीज बना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकती हैं। वहीं यह डिशेज बच्चों को काफी पसंद आएंगी।
ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं। इसको खाने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच सकती हैं। वहीं खास बात यह है कि ओट्स आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाते हैं। इसमें आयरन, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
ओट्स पराठा
आप बच्चों के टिफिन में ओट्स पराठा भी दे सकती हैं। इसको बनाने के लिए मल्टीग्रेन आटे में ओट्स को मिलाकर पीस लें। फिर सादा आटा गूंथ लें। इससे बने पराठे सॉफ्ट होते हैं और हेल्दी भी होते हैं। आप इन पराठों के साथ सूखी सब्जी या दही टिफिन में रख सकती है।
ओट्स उपमा
आप ओट्स उपमा भी बना सकती हैं। ओट्स उपमा खाने में टेस्टी, हल्के और जल्दी बनाने वाला ऑप्शन है। इसमें गाजर, प्याज, शिमला मिर्च और बीन्स जैसी सब्जियां मिला सकती हैं। करी पत्ता, राई और मूंगफली का तड़का लगाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
ओट्स चीला
ओट्स चीला भी एक अच्छा ऑप्शन है, इसको बनाना काफी आसान है। ओट्स चीला बनाने के लिए ओट्स को पीसकर बेसन में मिला लें। फिर इसमें धनिया, प्याज और हल्के मसाले डालकर घोल बना लें। फिर चीला को तवे पर सेंक लें। इसको हरी चटनी के साथ टिफिन में रख सकती हैं।
ओट्स इडली
अगर आपके बच्चों को इडली पसंद है, तो आप ओट्स से भी इडली बना सकती हैं। इसको बनाने के लिए रोस्टेड ओट्स को सूजी और ही के साथ मिलाकर बैटर तैयार कर लें। फिर हल्का सा तड़का डालकर इडली को स्टीम करें। यह इडली काफी सॉफ्ट होती है और यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।


