Total Users- 1,179,243

spot_img

Total Users- 1,179,243

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

क्या होममेड फेस पैक रोज लगाना सही है ? कितने दिनों में लगाना चाहिए ?

होममेड फेस पैक होने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप इन्हें किसी भी तरह इस्तेमाल करें। मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की ही तरह घर के फेस पैक को लगाने का भी एक सही तरीका होता है। अगर इन्हें हर दिन लगाया जाए तो ये आपकी स्किन को परेशान भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि होममेड फेस पैक लगाने की सही फ्रीक्वेंसी क्या होनी चाहिए-

नॉर्मल स्किन
नॉर्मल स्किन बैलेंस्ड होती है, इसलिए उसको ज्यादा पुश करने की जरूरत नहीं होती है। इसलिए, आपके लिए प्रति सप्ताह 2-3 बार फेस पैक लगाना पर्याप्त है। आप सप्ताह में एक दिन हाइड्रेटिंग पैक जैसे दही व शहद बेस्ड, एक दिन ग्लो पैक हल्दी व बेसन बेस्ड और एक दिन फ्रूट बेस्ड फेस पैक लगा सकती हैं।

रूखी स्किन
रूखी स्किन में पहले ही मॉइश्चर की कमी होती है, इसलिए अगर आप ज्यादा फेस पैक लगाएंगी तो इससे स्किन और भी ज्यादा रूखी व खिंची-खिंची महसूस होगी। इसलिए आप सप्ताह में बस एक से दो बार ही फेस पैक लगाएं। अपनी स्किन के रूखेपन को कम करने के लिए आप मलाई, शहद या एलोवेरा आदि का इस्तेमाल करें। चूंकि आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी से बचें। साथ ही, फेस पैक के बाद मॉइश्चराइजर भी जरूर लगाएं।

ऑयली स्किन
चूंकि ऑयली स्किन में अतिरिक्त सीबम होता है, तो थोड़ा नियंत्रण जरूरी है। अगर आप हर दिन फेस पैक लगाएंगी तो इससे स्किन पर रिवर्स इफेक्ट होगा और स्किन और भी ज्यादा ऑयल बनाएगी। इसलिए, आप सप्ताह में दो से तीन बार फेस पैक लगाएं। फेस पैक बनाते समय आप मुल्तानी मिट्टी, नीम या गुलाब जल आदि का इस्तेमाल करें। यह इंग्रीडिएंट्स आपकी स्किन के अतिरिक्त ऑयल को कम करने में मदद करेंगे।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े