Total Users- 1,176,143

spot_img

Total Users- 1,176,143

Thursday, March 19, 2026
spot_img

ईद पर पाये चांद सा निखार? अपनाएं नेचुरल ग्लो पाने के लिए खास स्किन केयर रूटीन

ईद आने में अब ज्यादा नहीं बचें। यह त्योहार खुशियों का है। इस पाक पर्व को मनाने के लिए लोग लंबे समय से तैयारियों में लगे रहते हैं। महिलाएं इस दौरान नए कपड़े और मेकअप पर खास ध्यान देती है। ईद से पहले त्वचा की खास देखभाल करना जरूरी है। रोजाना चेहरे की सफाई और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें। अब आपको चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए पार्लर जाने की जरुरत नहीं, घर पर ही स्किन केयर रुटीन फॉलो करें और ईद के दिन चेहरा नेचुरल और हेल्दी ग्लो से चमक जाएगा।

सबसे पहले चेहरे की क्लीनिंग करें
रोजाना कम से कम दो बार फेसवॉश से चेहरा को जरुर साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हट जाती है और स्किन भी फ्रेश रहती है।

स्क्रब से हटाएं डेड स्किन
चेहरे से मृत त्वचा हटाने के लिए हल्के स्क्रब का उपयोग करना फायदेमंद होता है। घर पर स्क्रब तैयार करने के लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर धीरे-धीरे गोलाई में मसाज करें। इससे त्वचा की गंदगी और डेड स्किन साफ होकर चेहरा मुलायम और निखरा हुआ नजर आता है।

फेस पैक लगाएं
ईद से पहले त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए सबसे जरुरी फेस पैक का इस्तेमाल करना। फेस पैक को आसानी से आप घर पर बना सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और थोड़ा हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें।

एलोवेरा जेल लगाएं
स्किन को हाइड्रेट और ठंडक पहुंचाने के लिए एलोवेरा सबसे बेहतरीन है। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल जरुर लगाएं, यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो देता है।

ईद पर तुरंत ग्लो पाने के घरेलू उपाय

यदि आपने पहले से स्किन केयर न किया हो और ब्यूटी पार्लर जाने का मौका भी नहीं मिला तो आप इंस्टेंट निखार के लिए यह घरेलू उपाय ट्राई करें।

  • गुलाब जल से चेहरा साफ करें।
  • कच्चे दूध से क्लीनिंग करें।
  • खीरे का रस चेहरे पर लगाएं।
  • शहद और नींबू का फेस पैक लगाएं। अच्छी नींद और हेल्दी डाइट
    इसके अलावा, आप नींद जरुर पूरी करें। अगर नींद पूरी न हो, तो चेहरे पर डलनेस और डार्क सर्कल दिखने लगते हैं। ईद से पहले रोज 7-8 घंटे की नींद लें। इसके साथ ही फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाता है।

खूब पानी पिएं
त्वचा को स्वस्थ और ताजगी भरी बनाए रखने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। इसलिए पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। कोशिश करें कि रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं, इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और प्राकृतिक चमक भी बढ़ती है।

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े