BCCI क्रिकेट के नियमों में बदलाव : रिटायर होने पर बैटिंग नहीं मिलेगी, माना जाएगा आउट

भारत में घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू होने के साथ कुछ नए नियम भी लागू होंगे। 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में अब रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बैटिंग करने की “सुविधा” नहीं मिलेगी। अब गेंद पर थूक सलाइवा लगाने पर भी पेनाल्टी नहीं लगेगी। अब गेंद ही बदल दी जाएगी।

बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए कई नियमों को बदल दिया है। इनमें से एक महत्वपूर्ण बदलाव पारी के बीच में रिटायर होना है। बैटर अक्सर बिना कुछ कहे या दूसरों को मौका देने के लिए रिटायर हो जाते थे। वह फिर से बैटिंग करने आता था अगर टीम को आवश्यकता होती। ऐसा अब नहीं होगा। बीसीसीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सिर्फ चोट लगने पर ही “रिटायर्ड हर्ट” की सुविधा मिलेगी।

बीसीसीआई ने बॉल में लार या सलाइवा लगाने का नियम भी बदल दिया है। पहले, टीम बॉल पर सलाइवा लगाने पर जुर्माना लगाया जाता था। अब उस पर जुर्माना लगेगा ही, बॉल भी तुरंत बदल दी जाएगी। ये नियम सिर्फ बीसीसीआई के मैचों पर लागू हैं। आईसीसी ने निर्धारित नियम पूरी दुनिया में लागू होंगे।

अगर खिलाड़ी को खेलते वक्त चोट लग जाए तो वह पारी के बीच में रिटायर हो सकता है और उसे दोबारा बैटिंग करने की छूट भी मिलेगी. चोट के अतिरिक्त अगर किसी भी कारण से बैटर पारी के बीच में रिटायर होता है तो उसे दोबारा बैटिंग का मौका नहीं दिया जाएगा. यह नियम सिर्फ उस पारी में ही नहीं, बल्कि सुपरओवर (अगर जरूरत पड़ी) में भी लागू होगा.

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े