Total Users- 1,179,706

spot_img

Total Users- 1,179,706

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

रस्सी-कसी का खेल : रोवर-रेंजर जंबूरी में, दांव पर ‘बृज’ की धमक और ‘यादव’ की हनक !

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों ‘सेवा और अनुशासन’ के प्रतीक स्काउट-गाइड के झंडे तले एक अनोखा ‘दंगल’ देखने को मिल रहा है। एक तरफ वर्तमान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव हैं, जिन्हें ‘वर्तमान’ अध्यक्ष बताया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष व सांसद, अनुभवी बृजमोहन अग्रवाल हैं, जो ‘अनियमितताओं’ की सीटी बजाकर खेल रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यह दृश्य किसी जंबूरी से अधिक ‘कुर्सी-दौड़’ जैसा प्रतीत हो रहा है। कमाल की बात यह है कि जिस संस्था का मूल मंत्र ‘तैयार रहो’ है, वहां दिग्गज नेता एक-दूसरे को ‘अशक्त’ करने के लिए तैयार बैठे हैं. पूर्व अध्यक्ष की परिषद ने कहा—”रद्द करो”, पर शिक्षा विभाग ने कहा—”आयोजित करो”। अब इस खींचतान के बीच बेचारे रोवर-रेंजर यह समझ नहीं पा रहे कि उन्हें गांठ रस्सी में लगानी है या राजनेताओं को अपनी ही पार्टी के रिश्तों में ? लगता है , इस जंबूरी में अनुशासन की नहीं, बल्कि राजनीति की ‘कठिन परीक्षा’ चल रही है या फिर पूर्व मंत्री ताक़तवर बृजमोहन अग्रवाल को राज्य की राजनीति से शून्य करने के लिये प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है जिसे उन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिये . आपकी क्या राय है ?
इंजी. मधुर चितलांग्या , संपादक , दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े