Total Users- 1,179,703

spot_img

Total Users- 1,179,703

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

क्या लोगों को ईमानदार बनाने का ठेका सरकार ने ले रखा है ?

हमारा एक साथी कह रहा था कि गरीब में नैतिकता और ईमानदारी ज़्यादा होती है . तो हमारे दूसरे साथी ने कहा ,अगर कोई आदमी भूखा रहेगा , तो ईमानदार कैसे रहेगा ? आप तीन दिन से भूखे आदमी को जलेबी की रखवाली करने की ज़िम्मेदारी दें . पहले वह नैतिकता वश ईमानदार रहेगा . फिर बाहरी लोग क्या कहेंगे के चक्कर में , खुद जीभ को होठों पर फिराने के बावजूद भूख से लड़ेगा. फिर मन में खुद से कहेगा , ऐसी की तैसी ईमानदारी की . ईमानदार होकर भूखे मरने से अच्छा है कि बेइमान होकर ज़िंदा तो बचें. तीसरे साथी ने कहा , इसका मतलब सबसे ज़्यादा ईमानदार एकदम उच्च स्तर पर पहुंचे नेता, धनपति या नौकरी पेशा में होनी चाहिये . इस पर दूसरे ने फिर से कहा , उनकी तो हालत और ज़्यादा खराब है . सरकार से जितनी बेइमानी हज़ारों गरीब पूरी ज़िंदगी में नहीं करते हैं , उससे ज़्यादा वे एक डील में कर लेते हैं . मैंने भी चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि फिर हमें समझ लेना चाहिये कि हमारे देश में ईमानदारी का ठेका हम मध्यम वर्गियों ने ले रखा है . अब पत्रकार माधो बोले , यह सच है कि बचपन में सभी अपने बच्चों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हैं . पर जब वही बच्चा बड़ा हो जाता है तो हम ही उसे टैक्स चोरी, सरकारी स्कीमों से कैसे अतिरिक्त लाभ उठायें , ज़्यादा ईमानदारी से नुकसान आदि सिखाते हैं . वह केवल सुनता ही नहीं बल्कि लोगों को अपने आचरण मे यह सब लाते देखता है. ऐसे में उसकी नैतिकता कमज़ोर हो जाती है . मेरा कहने का मतलब यह है कि चाहे गरीब हो, मध्यमवर्गीय हो या अमीर हो वे अपनी अपनी ज़रूरत और स्तर के हिसाब से अपनी ईमानदारी छोड़ देते हैं . मैंने पूछ लिया, फिर हमारे छत्तीसगढ़ में ईमानदारी फैलाने का ज़िम्मा किसका है ? पत्रकार माधो बोले , आपका है ,हमारा है , हम सबका है . वैसे ईमानदारी की शुरुआत और बढ़त , ऐसे लोगों के आचरण से ज़्यादा असरकारक होता जिनका लोग अनुसरण करते हैं . जैसे मां- बाप , शिक्षक , लीडर और फिर सबसे अधिक सरकार . मेरा एक साथी बोला, मां-बाप और शिक्षक की दखल -अंदाज़ी एक उम्र के बाद खत्म हो जाती है . ऐसे में क्या हमें , छत्तीसगढ़ के नेताओं , शासकीय अधिकारियों और प्रदेश सरकार से प्रेरणा लेनी चाहिये ? पत्रकार माधो ने इस अप्रिय सवाल से बुचकते हुई ,यह सवाल आप पाठकों की तरफ उछाल दिया . अब आप लोग ही बतायें , आपकी क्या राय है ?
इंजी. मधुर चितलांग्या , संपादक , पूरब टाईम्स

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े