Total Users- 1,164,580

spot_img

Total Users- 1,164,580

Sunday, March 1, 2026
spot_img

यह छह चेहरे तय करेंगे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा या घटेगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का पहला बजट मंगलवार को लोकसभा में पेश करेंगी। वर्ष 2019 में जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव जीत कर सत्ता में दोबारा लौटी थी तो सीतारमण ने बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश किया था। 23 जुलाई को पेश होने वाला बजट कई कारणों से अहम होगा। पहली बात, बजट में राजग गठबंधन के सहयोगी दलों की अपेक्षाओं का ध्यान रखना होगा और चुनाव परिणामों से मिले संदेशों को समझते हुए गणित तैयार करना होगा। इसके अलावा यह भी देखने वाली बात होगी कि सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से लाभांश के रूप में मिली 2.1 लाख करोड़ रुपए रकम का किस तरह इस्तेमाल करती है। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी सीतारमण की बजट टीम में पुराने दिग्गज चेहरे ही हैं।

निर्मला सीतारमण

सीतारमण संसद में लगातार सातवीं बार बजट (एक अंतरिम बजट सहित) पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री होंगी। इस लिहाज से वह मोरारजी देसाई को पीछे छोड़ देंगी, जिन्होंने लगातार छह बार बजट पेश किया था। मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा ने लगातार पांच बार बजट पेश किया था। माना जा रहा है कि इस बजट में सरकार रोजगार सृजन और आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने के साथ राजकोषीय स्थिति सुदृढ़ करने के लक्ष्य से नहीं भटकेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा था कि केंद्र सरकार बजट में ऐतिहासिक कदम उठाएगी। सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि युवा, महिला, किसान और गरीब सरकार की नीतियों के केंद्र में रहेंगे। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने और सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं की घोषणा हो सकती है।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े