Total Users- 1,181,054

spot_img

Total Users- 1,181,054

Thursday, March 26, 2026
spot_img

Akhilesh Yadav और Keshav Maurya के बीच जमकर चले जुबानी तीर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बीच शुक्रवार को वाकयुद्ध देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश भाजपा में ‘मतभेद’ होने की अटकलों के बीच शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि सुनने में आया है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा’ हैं। इस पर भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘‘कांग्रेस का मोहरा” करार दिया।

कैसे शुरू हुआ मामला?
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा में ‘मतभेद’ होने की अटकलों के बीच शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि सुनने में आया है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा’ हैं। सपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में ‘संविधान-मानस्तंभ’ का अनावरण करने के बाद अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता में राज्य में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी निशाना साधा। सपा प्रमुख ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई में कथित खींचतान के कयासों का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘भ्रष्टाचार इसलिए खुल रहे हैं क्योंकि कुछ लोग मोहरा बन गये हैं।” हलांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘सुनने में आया कि मौर्य जी (उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य) मोहरा हैं। दिल्ली के वाई-फाई के पासवर्ड हैं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े