RJD की बढ़ती कलह : रोहिणी आचार्य ने MLC उम्मीदवार पर ‘वसूली’ और ‘मक्कारी’ का आरोप लगाया

बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर लगातार हलचल जारी है। इस बीच राजद ने सुनील सिंह को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज नामांकन के आखिरी दिन विधानमंडल पहुंचकर अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया है।

सुनील सिंह को फिर से एमएलसी पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा हमला बोला है। हालांकि, रोहिणी आचार्य ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना तेजस्वी यादव और उनके करीबियों पर है।

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा कि गुटबाजी – भीतरघात – विश्वासघात , मक्कारी जिसकी फितरत, विरोधियों से जिसकी मिलीभगत, नजदीकियों की बात बता कर उगाही- वसूली करना जिसका धंधा, जो अपनी झूठी धौंस जताने के लिए पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को सामने बिठा कर बहन-बेटियों के बारे में ओछी – अमर्यादित बातें है करता, उसको कैसे “उसके” ही द्वारा उम्मीदवार बना दिया गया, जिसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने, पार्टी की बेहतरी की जिम्मेदारी लालू जी ने सौंपी ?

समर्पित – निष्ठावान कार्यकर्ताओं – नेताओं का टोंटा पड़ गया क्या? ऐसे ही लोगों की वजह से वर्षों से मजबूती के साथ खड़े कार्यकर्ताओं – समर्थकों में विक्षोभ – असंतोष भी है और ऐसे ही लोगों की वजह से हुआ नुकसान भी दिख ही चुका है बीते वर्ष के नवंबर के महीने में ..

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े