Pahalgam Attack: विपक्ष ने विशेष सत्र की मांग की, सरकार से एकजुट संदेश भेजने की अपील

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, सीपीआई (एम), सीपीआई, आरजेडी और मुस्लिम लीग जैसे कई प्रमुख विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। इन दलों का कहना है कि संसद को इस हमले पर चर्चा करनी चाहिए और आतंक के खिलाफ देश से एकजुट संदेश भेजना चाहिए।

सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने भी किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर सरकार से आग्रह किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आतंक के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाया जाए। विपक्ष का कहना है कि यह हमला सिर्फ जम्मू-कश्मीर पर नहीं बल्कि पूरे देश पर हमला है, और इसके खिलाफ सख्त तथा सामूहिक प्रतिक्रिया दी जानी चाहिए।

वहीं, सरकार ने अब तक विशेष सत्र बुलाने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन संसद भवन में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लिया।

More Topics

नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत...

 विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

इसे भी पढ़े