मेरठ में सड़क पर कावड़ियों ने गाड़ी में जमकर की तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित काशी टोल प्लाजा पर रॉन्ग साइड आ रही कार ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। इस दौरान कावड़ खंडित होने पर गुस्साए कावड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर चालक की पिटाई कर डाली। कार की टक्कर के बाद कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक विशेष समुदाय के कार चालक को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कार में सवार 3 युवक फरार हो गए, जबकि पुलिस कांवड़ियों को मनाने में जुटी हुई है।गाजियाबाद जिले के गाजियाबाद के घुगना मोड का निवासी विकास अपने साथी ऋषभ त्यागी समेत आधा दर्जन अन्य कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से जल लेकर वापस लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान परतापुर क्षेत्र में हाईवे पर टोयोटा शोरूम के पास रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने विकास को टक्कर मार दी। जिसके चलते जमीन पर गिरकर विकास की कांवड़ खंडित हो गई। वहीं, विकास और ऋषभ घायल हो गए।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

इसे भी पढ़े